नन्हें फैंस संग मस्ती करती दिखीं परिणीति, जिम आउटफिट में दिखा स्टनिंग लुक

7/10/2019 5:44:35 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म की तैयारियों में काफी बिजी है। इसके साथ-साथ परी अपनी लुक को लेकर भी अक्सर लाइमलाइट में रहती है। आए दिन परिणीति को जिम के बाहर स्पॉट किया जाता है। आज भी परिणीति को जिम के बाहर देखा गया। इस दौरान उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट के साथ ब्लैक जैगिंग पहनी हुई थी।

 

 

वहीं व्हाइट शूज, ब्लैक गॉगल्स और खुले बाल उनके लुक का परफेक्ट बना रहे है। इस समय परिणीति ने मीडिया को कई पोज दिए।

 

 

वहीं जब परिणीति जिम से बाहर आईं तो उन्हें कुछ नन्हें फैंस मिल गए, जिनके साथ परिणीति ने खूब मस्ती की और तस्वीरें क्लिक करवाई। अपने नन्हें फैंस के साथ परिणीति काफी खुश लग रही थी। 

 

 

बता दें परिणीति इन दिनों बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक में लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

 

 

इसके अलावा वह जल्द ही फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में होंगे। 

 


 

Konika