शादी के बाद विदाई के वक्त फूट-फूटकर रो पड़ीं परिणीति चोपड़ा, फैमिली के भी छलक पड़े थे आंसू

9/25/2023 1:37:28 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अब आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की पत्नी बन गई हैं। 24 सितंबर को कपल ने उदयपुर के द लीला पैलेस में धूमधाम से शादी रचाई। परिणीति और राघव की शादी की कई इनसाइड वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस की विदाई से जुड़ी ताजा जानकारी सामने आई है।

 

एक रिपोर्ट के मुताबिक शादी के बाद अपनी विदाई के दौरान परिणीति चोपड़ा काफी इमोशनल हो गई थीं और रो पड़ीं थीं। एक सूत्र ने टैब्लॉइड को बताया कि विदाई के दौरान एक्ट्रेस फूट-फूटकर रोने लगी थीं। सिर्फ परिणीति ही नहीं बल्कि पूरा चोपड़ा परिवार इस दौरान इमोशनल हो गया था और उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra

वहीं परिणीति चोपड़ा ने अपनी शादी की तस्वीरें हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इसके अलावा कपल की रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

Content Writer

suman prajapati