बाउबल्स, दिल और जगमगाता क्रिसमिस ट्री.. शादी के बाद अपने पहले क्रिसमिस सेलिब्रेशन के लिए तैयार परिणीति चोपड़ा

12/11/2023 3:10:24 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इस समय अपनी मैरिड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। परिणीति ने  24 सितंबर को उदयपुर में अपने प्यार राघव चड्ढा से शादी रचाई। शादी के बाद से ही कपल अपने परिवारों के साथ सभी अवसरों को खुशी-खुशी मना रही है।

करवा चौथ से लेकर दिवाली सेलिब्रेशन तक मनमोहक तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बटोरी। वहीं अब परिणीति क्रिसमिस की तैयारियों में डूबी हैं जिसकी झलक उन्होंने फैंस के साथ शेयर की है।

परिणीति ने उन्होंने बाउबल्स, दिल और रोशनी से सजे अपने क्रिसमस पेड़ों की खूबसूरत झलक शेयर की है। इसके अलावा परिणीति ने क्रिसमस पेड़ों और नकली बर्फ के साथ एक सांता क्लॉज़ गांव थीम पार्क भी बनाई हैं।


  
वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू में देखा गया था। यह फिल्म चीफ माइनिंग इंजीनियर जसवन्त सिंह गिल के जीवन पर आधारित एक बायोपिक ड्रामा थी। इसके अलावा वह पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला के जीवन पर आधारित एक बायोपिक ड्रामा में भी दिखाई देंगी, जिसमें उनके साथ दिलजीत दोसांझ होंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)

Content Writer

Smita Sharma