पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त! दीदी-जीजू संग परिणीति की पूल पार्टी, पत्नी और साली साहिबा संग निक का दिखा टशन

7/24/2022 9:31:59 AM

मुंबई: 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। प्रियंका ने इस जश्न से कई तस्वीरें शेयर की थीं। बर्थडे सेलिब्रेशन को अभी कई दिन बीत गए लेकिन उनकी तस्वीरों का सिलसिला खत्म भी नहीं हुआ। प्रियंका के बाद अब उनकी चचेरी बहन और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने  कुछ और तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया पर बाढ़ ला दी है।

परिणीति चोपड़ा ने शनिवार को अपनी चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन के अंदर की तस्वीरों और क्लिप की एक सीरीज पोस्ट की।तस्वीरों में परिणीति को अपनी बहन प्रियंका के बर्थडे बैश को एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है। इनमें से कुछ तस्वीरों में वह अपने जीजू निक जोनस और प्रियंका के साथ फन करती दिखाई दे रही हैं। प्रियंका और परिणीति ने जहां अपने फैशन गेम को ऑन-पॉइंट रखा था, वहीं निक भी काफी हैंडसम लग रहे थे।

एक तस्वीर में प्रियंका परिणीति चोपड़ा के साथ पोज दे रही हैं। तस्वीर में परिणीति व्हाइट कलर ड्रेस और चश्मा पहने है और प्रियंका ने येलो रंग की बिकनी, टॉप, मैचिंग स्कर्ट और एक हेडस्कार्फ़ में हैं। 

दूसरी तस्वीर में निक भी दोनों बहनों के साथ नजर आ रहे हैं। यहां परिणीति प्रियंका का हेडस्कार्फ़ पहने नजर आईं।

तीसरी तस्वीर में तीनों को अपने दोस्तों के साथ एक पूल के अंदर देखा जा सकता है।  एक तस्वीर में परिणीति को प्रियंका और उनकी सहेलियों के साथ बैठे हुए है, वे सभी हंस रही हैं। 

एक फोटो में ये सभी बीच पर कूदते हुए नजर आ रहे हैंजबकि दूसरी में ये कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। परिणीति ने ब्लैक ड्रेस में अपनी एक फोटो भी लगाई। 

पत्नी और साली साहिबा संग निक जोनस का टशन

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

परिणीति ने इन तस्वीरों के साथ लिखा-बड्डे फोटो डंप 2। यह सेलिब्रेशन का 48 घंटे का बवंडर था, जेट लैग, टैकोस, हग्स, हंसी और समुद्र! इससे उबरने में एक सप्ताह लगेगा और भूलने के लिए जीवन भर! दुनिया की देसी गर्ल, लेकिन मेरी मिमी दीदी। आई लव यू @priyankachopra।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

Content Writer

Smita Sharma