''साइना नेहवाल'' के सेट पर परिणीति ने सेलिब्रेट किया बर्थडे, देखें तस्वीरें

10/23/2019 11:19:41 AM

मुंबई: बाॅलीवुड की चुलबली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने 22 अक्टूबर को अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। हरियाणा के अंबाला में जन्मीं परिणीति ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'लेडिज वर्सेज रिकी बहल' से की थी। हालांकि एक्ट्रेस को फिल्म 'इश्कजादे' से असल पहचान मिली थी।

परिणीति  ने अपने बर्थ को अपनी अपकमिंग फिल्म के सेट पर सेलिब्रेट किया। दरअसल, एक्ट्रेस इन दिनों अफनी अपकमिंग फिल्म साइना नेहवाल की बायोपिक पर काम कर रही हैं। यहीं उन्होंने टीम संग बर्थ मनाया। 

सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरे वायरल हो रही हैं जिसमे एक्ट्रेस केक काटती दिख रही है। साइना नेहवाल की टीम ने एक्ट्रेस के लिए छोटा सा सरप्राइज प्लेन किया था।

सामने आईं तस्वीरों में अपनी मनपसंद खाने पीने की चीजें देख परिणीति बहुत खुश हुई।

तस्वीर में परिणीति अपना बर्थडे केक काट रही हैं। एक तस्वीर में एक्ट्रेस पिज्जा को देख बहुत खुश हो रही हैं।

बता दें कि  बीते दिनों फिल्म से एक्ट्रेस का पहला लुक सामने आया था, जिसे बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने शेयर किया था। इस पोस्ट में परिणीति बैडमिंटन कोर्ट में खड़ी नजर आई थी। फिल्म की शूटिंग मुंबई में 11 अक्‍टूबर से शुरू हो गई है। परिणीति लम्बे समय से बैडमिंटन की ट्रेनिंग ले रही हैं। उन्होंने यह तैयारी 4-5 महीने पहले ही शुरू की थी। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति अजय देवगन की फिल्म 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त जैसे कई स्टार्स हैं। इसके अलावा परिणीति ने हाल ही में 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की शूटिंग खत्म की है। 

Smita Sharma