प्यार का साथ और चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान: पहली दीवाली पर खूबसूरत दिखीं नई नवेली दुल्हन परिणाति, दीयों से सजाया पिया का घर

11/13/2023 12:50:51 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने इसी साल  ने 24 सितंबर को उदयपुर में राजनेता राघव चड्ढा संग शादी रचाई। शादी के बाद से ही ये कपल फैंस के बीच अपनी लाइफ से जुड़ी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करता रहता है। अपना पहला करवा चौथ मनाने के बाद परिणीति ने 12 नवंबर को अपनी पहली दीवाली मनाई। एक्ट्रेस ने हाल ही में दीवाली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं।

दीवाली सेलिब्रेशन के लिए कपल ने ट्रेडिशनल लुक को चुना। लुक की बात करें तो परिणीति ने दीवाली सेलिब्रेशन के लिए मेहरून कलर की साड़ी चुनी। साड़ी के साथ परिणीति ने मैचिंग फुल स्लीवस ब्लाउज पेयर किया था।

मिनिमल मेकअप, ईयरिंग परिणीति के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। वहीं राघव ब्लैक कुर्ता पजामा में काफी जच रहे हैं। पहली तस्वीर में पिया के बाहों में कैद परिणाति बेहद ही प्यार से उन्हें निहार रही हैं।

दूसरी तस्वीर में परिणीति और राघव दीयों के बीच एक दूजे में खोए दिख रहे हैं। तीसरी तस्वीर में परिणीति राघव के गालों पर किस कर रही हैं। इन तस्वीरों के साथ परिणीति ने लिखा- My home ✨। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो परिणीति को हाल ही में सर्वाइवल थ्रिलर मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू में अक्षय कुमार के साथ देखा गया था। परिणीति दिलजीत दोसांझ के साथ इम्तियाज अली की अमर सिंह चमकीला फिल्म में नजर आएंगी है। यह फिल्म 2024 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Content Writer

Smita Sharma