Back To Work: स्टनिंग लुक में स्टूडियो के बाहर स्पाॅट हुईं परिणीति चोपड़ा, मिसेज चड्ढा के सुहागन लुक ने जीता फैंस का दिल

11/8/2023 9:32:30 AM

मुंबई: परिणीति चोपड़ा ने इस साल 24 सितंबर को आप (आम आदमी पार्टी) नेता राघव चड्ढा के साथ फेयरीटेल वाली वेडिंग की। शादी के बाद परिणीति के ससुराल में गृहप्रवेश, हाॅलीडे और पहला करवाचौथ इन सबस चीजों ने खूब सुर्खियां बटोरी। वहीं अब परिणीति काम पर लौट आईं हैं। 7 नवंबर को परिणीति को ब्रांदा वेस्ट के पर्पल हेज़ स्टूडियो के बाहर देखा गया। परिणीति यहां अपनी अपकमिंग फिल्म चमकीला की डबिंग के लिए आईं थीं।

 तस्वीरों में परिणीति को ब्लैक स्वेटशर्ट और ब्लैक पैंट में देखा जा सकता है। मांग में सजा सिंदूर परिणीति के इस वेस्टर्न लुक को चार चांद लगा रहा है। मिनिमल मेकअप, ब्लैक शेड्स परिणीति के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। इस दौरान उनके हाथों में लगी मेहंदी भी देखने को मिली।

 
 
कुछ दिन पहले परिणीति ने अपनी दिवाली की तैयारी शुरू करते हुए की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। हंसी तो फंसी एक्ट्रेस ओरेंज कपल के सूट में खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने झुमके और चूड़ियां पहनी थीं। परिणाीति ने न्यूनतम लेकिन ग्लैमरस मेकअप लुक चुना था।

काम की बात करें तो परिणीति हाल ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू में नजर आईं थीं। अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह इम्तियाज अली की जीवनी पर आधारित ड्रामा अमर सिंह चमकीला में दिखाई देंगी। यह इसी नाम के पंजाबी गायक पर आधारित है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म अगले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

Content Writer

Smita Sharma