रेड कलर का शरारा सूट पहन गणपत‍ि दर्शन करने पहुंची परिणीति, तस्वीरें आईं सामने

9/17/2018 5:35:44 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में परिणीति मुंबई के वर्सोवा में बने गणपत‍ि के दरबार में पहुंची।

 

इस दौरान की तस्वीरें सामने आईं हैं। तस्वीरों में परिणीति रेड कलर का शरारा पहने नजर आईं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने शरारा के साथ प‍िंक दुपट्टे को मैच किया।

 

 

इस दौरान वह फैेस के साथ तस्वीरें क्लिक करवातीं दिखींं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।  

 

 

फिल्म की बात करें तो यह हल्की फुल्की काॅमेडी फिल्म है। इस फिल्म में अर्जुन और परिणीति पंजाबी किरदारों में हैं जिन्हें पंजाब में ही एक-दूसरे से प्यार हो जाता है।

 

 

 

लेकिन लड़कियों को काम करने की आजादी ना मिलने की वजह से परिणीति सब छोड़ कर लंदन भाग जाती हैं। फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का निर्देशन विपुल अमृतलाल शाह ने किया है।

 

यह फिल्म अक्षय कुमार और कैटरीना की फ‍िल्म 'नमस्ते लंदन' का सीक्वल है। फिल्म 19 अक्तूबर को रिलीज होगी। इसके अलावा परिणीति फिल्म 'जबरिया जोड़ी' की शूटिंग में बिजी हैं। 
 

 

Neha