रणवीर सिंह बन गए पापा! चैट सेशन में यूजर ने पूछा ऐसा सवाल तोपरिणीति चोपड़ा बोलीं- ''प्लीज, कंफर्म करें''

8/25/2021 8:00:15 AM

मुंबई: बॉलीवुड के कई स्टार्स बीते साल से अब तक पेरेंट्स बनने की खुशखबरी दे चुके हैं। इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा से लेकर करीना कपूर जैसे सेलेब्रिटीज के नाम शामिल हैं। अब कई फैंस को इंतजार है कि बी-टाउन के हाॅट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कब गुड न्यूज सुनाने वाले हैं। वहीं, अब सोशल मीडिया पर रणवीर के पापा बनने का एक मैसेज जबरदस्त वायरल हो रहा है।

ये मैसेज परिणीति चोपड़ा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी देखने को मिला है। परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर ये मैसेज शेयर करते हुए रणवीर सिहं से इस मामले में खुद भी जवाब मांग लिया है। यहां देखें वायरल हो रहा ये मैसेज।

क्या है मामला

दरअसल, परिणीति चोपड़ाने मंगलवार दोपहर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘आस्क मी एनीथिंग’  का सेशन रखा। उस दौरान परिणीति फैंस के साथ बात करने के मूड में दिखीं तभी तो फैंस द्वारा पूछे गए हर सवाल का वह सटीक जवाब दे रही थीं। एक्ट्रेस के फैंस ने उनसे कई मजेदार सवाल किए।

इसी दौरान एक यूजर ने उनके को-एक्टर रणवीर सिंह के बारे में भी सवाल किया। फैन ने उनसे पूछा-'क्या रणवीर सिंह पापा बन गए।' इस पर एक्ट्रेस ने रणवीर को टैग करते हुए उन्हें कंफर्म करने को कहा। परिणीति ने लिखा- 'रणवीर सिंह, कृपया इस बात की पुष्टि करें।' अब फैंस के इस सवाल से तो साफ जाहिर होता है कि लोग रणवीर के पापा बनने का बेसब्री से इंतजार है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

 

परिणीति चोपड़ा के काम की बात करें तो वह हाल ही में  ‘साइना’ में नजर आई थीं। यह फिल्म बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की बायोपिक थी। इसके अलावा परिणीति अगली बार रणबीर कपूर और अनिल कपूर के साथ फिल्म ‘एनिमल’ में दिखाई देंगी।


 

Content Writer

Smita Sharma