क्या हो चुका है Parineeti chopra का रोका? इस दिन बारात लेकर आएंगे Raghav Chadha

4/21/2023 11:46:45 AM

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीती चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा इन दिनों जमकर खबरों में बने हुए हैं। जबसे उन्हें साथ में स्पॉट किया गया है, तभी के रिश्ते में होने की अटकले तंज हो गई हैं। वहीं अब जो खबर सामने आ रही है वह हैरान कर देने वाली है।

 

इस दिन बारात लेकर आएंगे Raghav Chadha
बताया जा रहा है कि कपल ने सगाई कर ली है।  सूत्रों के अनुसार, परिणिती और राघव ने चोरी-चुपके रोका कर लिया है। इतना ही नहीं, बताया तो यह भी जा रहा है कि इसी सील अक्टूहर के महीने में दोनों शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे। 

 

वैसे तो परिणीति और राघव ने अपने रिश्ते को लेकर अभी तक कुछ नहीं कहा है। लेकिन सिंगर हार्डी संधू ने एक इंटरव्यू में कपल के रिश्ते पर मुहर लगा दी थी और कहा था कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। इसके अलावा आप नेता संजीव अरोड़ा ने भी हाल ही में ट्वीटर पर कपल को बधाई दी थी। वहीं, राघव और परिणीति कई बार एक साथ लंच के लिए भी स्पॉट हुए हैं। वहीं एक एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में राघव चड्डा ने अपने परिणीति के रिश्ते के बारे में कुछ इस तरह जवाब दिया है। दरअसल, इंटरव्यू में राघव से पूछा गया कि- "परिणीति की खूब चर्चा हो रही है।" ये सुनते ही पहले तो राघव ब्लश करते है और फिर हंसते हुए कहते हैं कि- "आज जश्न मनाइये कि आम आदमी पार्टी नेशनल पार्टी बनी है और कई सारे जश्न मनाने का मौका आएगा।"

Content Editor

Sonali Sinha