24 सितंबर शाम 4 बजे फेरे..सामने आया परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा का वेडिंग कार्ड, उसी रात होगी ग्रेंड रिसेप्शन

9/13/2023 6:09:24 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. बी टाउन इंडस्ट्री में इन दिनों परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी का बज बना हुआ है। ये कपल महज कुछ दिनों बाद शादी के बंधन में बंध जाएगा। इसी बीच दोनों का वेडिंग इंविटेशन कार्ड भी सामने आ गया है, जिसके मुताबिक परिणीति-राघव 24 सितंबर को पंजाबी रीति-रिवाज से शादी करेंगे। 

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के सभी कार्यक्रम उदयपुर के होटल लीला और ताज लेक पैलेस में होंगे। वेडिंग कार्ड के मुताबिक 23 सितंबर से कपल के शादी के फंक्शन शुरू होंगे, जो 24 सितंबर तक चलेंगे। कार्ड में कपल की शादी के फंक्शन्स की लिस्ट इस प्रकार हैः-
 


वेलकम लंच- 23 सितंबर इनर कोर्टयार्ड में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक
चूड़ा सेरेमनी- 23 सितंबर, सुबह 10:00 बजे 
संगीत- 23 सितंबर, शाम 7:00 बजे


राघव की सेहराबंदी- ताज लेक पैलेस, 24 सितंबर, दोपहर 1 बजे
बारात-  ताज झील से, दोपहर 2 बजे।
जयमाला- 24 सितंबर, शाम 3:30 बजे

 


फेरे- 24 सितंबर, शाम 4:00 बजे
विदाई- 24 सितंबर, शाम 6:30 बजे


रिसेप्शन- 24 सितंबर, शाम 8:30 बजे

 


परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का कार्ड देखने के बाद अब फैंस को बस दोनों को शादी के जोड़े में देखने का इंतजार है। फैंस परिणीति को दुल्हन के लुक में देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।

Content Writer

suman prajapati