रिलीज हुआ फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' पहला गाना, एक दूसरे के प्यार में डूबे दिखे परिणीति-अर्जुन

9/11/2018 12:11:35 PM

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' का पहला गाना तेरे लिए रिली ज हो गया है। गाने में परिणीति और अर्जुन की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने में परिणीति और अर्जुन के किरदारों के बीच के रिश्ते को इस गाने के जरिए बड़ी ही खूबसूरती के साथ बुना गया है। इस गाने को आतिफ असलम और अंकाक्षा भंडारी ने अपनी आवाज से सजाया है और गाने के बोल को जावेद अख्तर ने लिखा है। गाने को मनन शाह ने कम्पोज किया है।

 

 

 

फिल्म की बात करें तो यह हल्की फुल्की काॅमेडी फिल्म है। इस फिल्म में अर्जुन और परिणीति पंजाबी किरदारों में हैं जिन्हें पंजाब में ही एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। लेकिन लड़कियों को काम करने की आजादी ना मिलने की वजह से परिणीति सब छोड़ कर लंदन भाग जाती हैं। उनके पति बने अर्जुन भी पीछे पीछे वहां पहुंचते हैं। फिल्म के अंत में पति- पत्नी का मिलन होता है या नहीं यह तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का निर्देशन विपुल अमृतलाल शाह ने किया है। यह फिल्म अक्षय कुमार और कैटरीना की फ‍िल्म 'नमस्ते लंदन' का सीक्वल है। फिल्म 19 अक्तूबर को रिलीज होगी। 
 

Neha