3 साल बाद टीवी पर वापस लौट रहीं 'जोधा', नजर आएंगी इस शो में

2/13/2018 10:28:39 AM

मुंबई: पॉपुलर टीवी शो 'जोधा-अकबर' में जोधा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रैस परिधि शर्मा लंबे समय से टीवी से ब्रेक लिया हुआ था। लेकिन अबपरिधि जल्द ही टीवी पर कमबैक करने जा रही हैं।  उनके फैंस के लिए अच्छी खबर है। जी हां, रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिधि जल्द ही माता वैष्णो देवी पर बन रहे धार्मिक टीवी शो में नजर आएंगी। यह शो जल्द ही स्टार भारत पर ऑनएयर होगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 50 एपिसोड्स के इस सीरियल को अरविंद बब्बल प्रोड्यूस कर रहे हैं। बता दें कि परिधि हमेशा अपनी प्राइवेट लाइफ को मेंटेन करके चलती हैं। हालांकि उनके फैन्स हमेशा उनके बारे में जानने को लेकर उत्सुक रहते हैं।