''परी'' बनी अनुष्का का लुक इतना है  डरावना, देखकर खड़े हो जाए रोंगटे

1/10/2018 11:37:59 AM

मुंबई:  शादी और हनीमून के बाद अनुष्का शर्मा वापस मुंबई लौट आई है। और अब अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इसके साथ ही अपने प्रोडक्शन तले बन रही फिल्म 'परी' का टीजर भी रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में अनुष्का एक चुड़ैल के किरदार में नजर आ आएंगी।  टीजर में अनुष्का का लुक इतना डरावना है कि शायद आपके रोंगटे भी खड़े हो जाए।


19 सेकेंड के इस टीजर की शुरुआत में अनुष्का का क्लोजअप दिखाया गया है। शुरुआत में अनुष्का का चेहरा काफी मासूम दिखता है। मगर वीडियो के आगे बढ़ते ही चेहरा खतरनाक हो जाता है। देखते ही देखते ही मासूम हसीं चेहरे पर ढ़ेर सारे चोट के निशान नजर आ जाते हैं। फिल्म पहले 9 फरवरी को रिलीज होने वाली थी। मगर अब इस टीजर के साथ-साथ फिल्म की नई रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। फिल्म अब होली के वक्त यानी 2 मार्च को रिलीज होने जा रही है।