Baby Shower Pics:धूमधाम से हुईं नकुल मेहता की पत्नी की गोद भराई, ब्लू आउटफिट में जानकी ने यूं फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

11/30/2020 9:17:29 AM

मुंबई: एक्टर नकुल मेहता और जानकी पारेख जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। बीते दिनों ही एक क्यूट वीडियो शेयर कर कपल ने इस बात का खुलासा किया था। वहीं अब जानकी पारेख की गोद भराई रस्म पूरी हुई है। ये रस्म 28 नवंबर को की गई थी।

हाल ही में नकुल ने पत्नी के साथ इंस्टाग्राम पर इस सेलिब्रेशन की कुछ वीडियो और तस्वीर शेयर की है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने दिल वाली इमोजी भी बनाई है। गोद भराई की रस्म में जानकी स्काई ब्लू कलर के हैवी सूट में नजर आ रही हैं।

गले में नेकलेस और कानों में ईयरिंग्स कैरी किए हुए जानकी बेहद खूबसूरत दिखीं। वहीं नकुल लाइट पिंक और व्हाइट कुर्ते पजामे में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में जानकी अपनी बेबी बंप फ्लाॅन्ट करती दिख रही हैं।

गोद भराई की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

बता दें नकुल और जानकी ने 9 साल डेट करने के बाद  साल 2012 में शादी की थी। नकुल की शादी बेहद धूमधाम से हुईं थीं। नकुल की शादी में उनके परिवार वालों के साथ साथ उनके दोस्त भी मौजूद रहे थे। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। 

नकुल ने शो प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा प्यारा से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस शो में उनके अपोजिट दिशा परमार नजर आई थी। इस शो में दर्शकों ने नकुल और दिशा कि जोड़ी को काफी पसंद की थी। नकुल इश्कबाज से खूब पॉपुलर हुए। यही वजह है कि नकुल इन दिनों अपने नाम से ज्यादा शिवाय ऑबेरॉय के नाम से जाने जाते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Jankee Parekh Mehta (@jank_ee)

Smita Sharma