Parents-to-be गुरमीत-देबिना ने भगवान की पूजा के साथ की होली की शुरुआत, कपल ने एक-दूसरे को जमकर लगाया रंग

3/18/2022 4:42:45 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी के राम-सीता यानि एक्ट्रेस देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी मोस्ट लविंग कपल्स में से एक हैं। दोनों के बीच हमेशा एक-साथ जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती है। खुशी की बात ये भी है कि अब ये लविंग जोड़ी दो से तीन होने जा रही है, यानि कपल जल्द ही पेरेंट्स बनने वाला है। प्रेग्नेंसी पीरियड में गुरमीत देबिना का खास ख्याल रख रहे हैं। आज होली के त्योहार है। ऐसे में एक्टर ने अपनी पत्नी के संग खास अंदाज में रंगों का त्योहार सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।

PunjabKesari

सेलिब्रेशन से पहले गुरमीत और देबिना ने एक साथ भगवान की आरती उतारी और फिर शुरू हो गया दोनों का सेलिब्रेशन। दोनों ने एक दूसरे को जमकर रंग लगाया।

PunjabKesari

 

दोनों रंग-बिरंगे रंगों में रंगे नजर आ रहे हैं। देबिना के हाथों में रंग की थाल लिए पति संग पोज दे रही हैं। वहीं गुरमीत भी अपनी मुट्ठी में रंग लिए एक्ट्रेस की बाहों में पोज दे रहे हैं।

PunjabKesari


इसके अलावा एक्ट्रेस ने होली का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें दोनों आरती करने के बाद रंगों के साथ खूब मस्ती करते दिख रहे हैं। वीडियो के पीछे बलम पिचकारी गाना चल रहा है। 

PunjabKesari


फैंस को दोनों का होली सेलिब्रेशन का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है और वे कमेंट कर कपल को त्योहार की बधाईयां भी दे रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon)

बता दें, देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी शादी के पूरे 11 साल बाद पेरेंट्स बनने जा रहे है, जिसके चलते दोनों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। पेरेंट बनने की घोषणा कपल ने फरवरी में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए की थी।  

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News