Pics: फूलों से स्वागत..खिलाई मिठाई..पति संग एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुईं प्रेग्नेंट दीपिका का जोरदार स्वागत

3/1/2024 1:18:36 PM

मुंबई: 29 फरवरी की सुबह बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने फैंस के साथ अपनी सबसे बड़ी खुशखबरी शेयर की। दीपिका ने  इंस्टाग्राम पर एक के जरिए बताया कि वह इस साल मां बनने जा रही हैं। दीपिका शादी के 5 साल बाद पति रणवीर सिंह संग अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी।

सितंबर के महीने में कपल के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजेगी हालांकि, अभी तक तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। इस वक्त दीपिका पादुकोण दो महीने की प्रेग्नेंट है। इस खबर  केबाद सोशल मीडिया पर दीपिका और रणवीर को ढेरों बधाइयां मिली।

खबर शेयर करने के बाद गुरुवार शाम कपल मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ। एयरपोर्ट पर Parents To Be का जोरदार स्वागत किया गया। सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि जैसे ही दीपिका और रणवीर  गाड़ी से निकलकरकुछ कदम चलते हैं तो कुछ फैंस उन्हें मिलते हैं।

ये फैंस दीपिका को फूलों का खूबसूरत गुलदस्ता देते हैं और उनके साथ केक कट करवाते हैं।इस मौके पर रणवीर और दीपिका के चेहरे पर माता-पिता बनने की खुशी साफ नजर आ रही है। लुक की बात करें तो कपल हमेशा की तरह ट्विनिंग करता नजर आया।

रणवीर सिंह जहां ऑल व्हाइट कॉर्ड सेट में नजर आए। तो वहीं दीपिका आरामदायक व्हाइट कलर की स्कर्ट और व्हाइट स्वेटर पहने नजर आई। उन्होंने एक शानदार हैंडबैग और ब्लैक शेड्स के साथ अपने लुक पूरा किया। फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका आखिरी बार शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'जवान' में नजर आई थीं। अब वह रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगी। वहीं रणवीर सिंह को आखिरी बार करण जौहर निर्देशित फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था। वह भी रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे। एक्टर के पास फरहान अख्तर की 'डॉन 3' भी है।

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma