नन्हीं परी की मां बनना चाहती हैं बिपाशा बासु, बोलीं- ''हम गर्भ में पल रहे बच्चें को बेटी ही पुकारते हैं''

8/29/2022 12:15:12 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु इस समय अपनी प्रेग्नेंसी लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। 43 साल की बिपाशा शादी के 6 साल बाद मां बनने वाली हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने और पति करण सिंह ग्रोवर ने यह गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की थी। बिपाशा अपने इस नए फेज को लेकर बेहद खुश हैं। करण सिंह ग्रोवर भी कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं।

बिपाशा बसु ने तो अभी से एक लिस्ट तैयार कर ली है कि बेबी के लिए उन्हें क्या करना है और क्या नहीं। इतना ही नहीं बिपाशा और करण चाहते हैं कि उनके घर नन्हीं परी किलकारी गूंजे। हाल ही में बिपाशा ने कहा कि बेबी अभी पैदा भी नहीं हुआ है लेकिन मैंऔर करण उसे अभी से बेटी कहते हैं।

एक वेब पोर्टल को दिए इंटरव्यू में बिपाशा ने कहा-'करण और मैं शुरुआत से ही इसे लेकर क्लियर थे कि हमें बेबी चाहिए। मैंने कभी यह नहीं सोचा कि इतना लेट क्यों है या फिर हमने इतना टाइम क्यों लिया। मेरे लिए यह एकदम सही वक्त है। मैं अभिव्यक्ति में विश्वास करती हूं। जब से हमने बेबी के बारे में सोचा था तो हम यही चाहते थे कि बेटी हो। मैं जानती हूं कि एक बच्चा भगवान का बहुत खूबसूरत तोहफा होता है। बेटा हो या बेटी हमें स्वीकार करना चाहिए लेकिन हम अपने बेबी को She बुलाते हैं यानी बेटी। हमें विश्वास है कि बेटी ही है और ऐसा हमने तब से माना है जब से हमने बेबी करने का फैसला किया था।'

अपनी डेली रुटीन के बारे में बात करते हुए बिपाशा ने कहा-'मेरा डेली रुटीन बदल गया है। सारी प्रेग्नेंसी एकदम अलग होती हैं। बहुत सी प्रेगनेंट महिलाएं ऐसी होती हैं जो कई सारी चीजें कर सकती हैं। लेकिन मुझे बोला गया है कि मैं ज्यादा काम न करूं। मेरी फिजिकली एक्टिव प्रेग्नेंसी नहीं है पर मैं मेंटली एक्टिव हूं। मैं हमेशा से मल्टीटास्किंग रही हूं। एक साथ कई काम करती हूं। लेकिन सबकुछ स्लो डाउन करने में शुरुआत में थोड़ी दिक्कत हुई। पर वक्त की डिमांड अभी यही है। मैं अभी वही कर रही हूं जो मेरे बेबी के लिए सही है और उसी हिसाब से मैंने अपने लाइफस्टाइल में भी बदलाव किया है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

 

बता दें कि बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर की फिल्म 'अलोन' के सेट पर एक-दूसरे के करीब आए थे। डेटिंग के कुछ समय बाद कपल ने साल 2016 में शादी की थी। नहीं अब शादी के 6 साल बाद कपल पेरेंट्स बनने जा रहा है। 

Content Writer

Smita Sharma