होली पर इश्क में डूबे Parents-to-be भारती-हर्ष, 8 महीने की प्रेग्नेंट काॅमेडियन ने यूं फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

3/19/2022 9:26:25 AM

मुंबई: कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया बी-टाउन के सबसे फेमस स्टार्स कपल्स में से एक हैं। कपल जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है। आए दिन भारती बेबी बंप फ्लाॅन्ट करते की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वहीं अब होली के मौके पर  Parents-to-be भारती-हर्ष ने  रोमांटिक फोटोशूट करवाया।

PunjabKesari

इन तस्वीरों के जरिए अपने आने वाले बच्चे की तरफ से फैंस को रंगों के त्योहार होली की शुभकामनाएं दी। लुक की बात करें तो Mom To Be भारती पिंक कलर की फ्रील वाली ड्रेस में स्टनिंग दिखीं रही हैं।

PunjabKesari

वहीं हर्ष ब्लैक शर्ट और जींस में दिख रहे हैं। कुछ तस्वीरों में भारती हर्ष संग रोमांटिक अंदाज में पोज दे रही हैं।

PunjabKesari

तस्वीर में भारती अपने बेबी बंप पर हाथ रखे हैं। वहीं हर्ष भारती को किस करते दिख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपना एक हाथ भारती के बेबी बंप पर रखा है।

PunjabKesari

एक तस्वीर में भारती जमीन पर बैठकर बेबी बंप को होल्ड करे, नजरें झुकाए कैमरा के लिए पोज कर रही हैं। इन तस्वीरों के साथ भारती ने लिखा-हम तीनों की तरफ से आप सबको हैप्पी होली।❤️

PunjabKesari
बता दें भारती सिंह प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में भी जमकर काम कर रही हैं। वह पति हर्ष के साथ कलर्स के रियलिटी शो के हुनरबाज को होस्ट कर रही हैं। इसके  साथ भारती द खतरा खतरा में भी दिखाई दे रही हैं। 

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News