BB 15: शो में ज्यादा इंग्लिश में बात करने पर पारस का शिल्पा की बहन पर तंज-''शमिता शेट्टी बिग बॉस में नहीं बिग ब्रदर में गई हैं''

11/2/2021 1:11:38 PM

मुंबई: विवादित रियालिटी शो 'बिग बॉस 15' में एक्ट्रेस शमिता शेट्टी को कई बार इंग्लिश में बात करने पर टोका जा चुका है। इतना ही नहीं वीकेंड का वार में सलमान खान ने भी शमिता शो में इंग्लिश में बात करने पर टोका था। वहीं अब बिग बाॅस 13 फेम पारस छाबड़ा ने  शमिता शेट्टी के शो में इंग्लिश बोलने को लेकर तंज कसा।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि शमिता शेट्टी को लग रहा है कि वह शायद बिग बद्र में आ गई हैं। पारस ने लिखा-'शमिता शेट्टी बिग बॉस में नहीं बिग ब्रदर में गई हैं ऐसा लग रहा है... काफी ज्यादा इंग्लिश में बातें करती हैं।'

PunjabKesari

गौरतलब है कि शमिता शेट्टी की बहन शिल्पा शेट्टी बिग ब्रदर का हिस्सा रही थीं। इतनी ही नहीं शिल्पा शेट्टी ने ये शो जीता भी था।पारस के इस कमेंट पर यूजर्स के मिस्क्ड रिएक्शन मिल रहे हैं। 

PunjabKesari

पारस सीजन 15 को करीब से फॉलो कर रहे हैं। इससे पहले पारस छाबड़ा तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने जय भानुशाली को लेकर ट्वीट किया था। सभी जानते हैं कि पारस और जय में छत्तीस का आंकड़ा है। दोनों एक दूसरे को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। पारस ने ये ट्वीट तब किया था जब जय ने प्रतीक सहजपाल को गाली दी थी। पारस ने लिखा था- 'गंदी सी सूरत, मुंह पे मां की गाली, कर्मा मिले आय हाय...वाय वाय??? क्योंकि कुत्ते भौंके बिग बॉस 13 के टाइम, दाएं बाएं, आय हाय।'

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News