''मुझसे शादी करोगे'' में नया ट्विस्ट, घर में धांसू एंट्री लेगी पारस की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी!

2/24/2020 11:28:31 AM

मुंबई: 'बिग बाॅस 13' के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा और शहनाज गिल इन दिनों अपने नए शो 'मुझसे शादी करोगे' से खूब सुर्खियां बटौर रहे हैं। शो के चलते दोनों पारस और शहनाज फिर बिग बॉस के घर में कैद हो गए हैं।

शो वैसे तो अच्छा चल रहा है लेकिन इसमें मनोरंजन का दोगुना तड़का लगाने के लिए एक खास कंटेस्टेंट एंट्री हो सकती है। ये कंटेस्टेंट और कोई नहीं पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी हो सकती है। 

टेलीचक्कर की खबर के मुताबिक आकांक्षा पुरी शो में एंट्री ले सकती हैं। शो को ज्यादा एंटरटेनिंग और मजेदार बनाने के लिए आकांक्षा की एंट्री करवाई जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो ये शो काफी दिलचस्प बन जाएगा क्योंकि पारस और आकांक्षा के रिश्ते तो किसी से छिपे नहीं है।


बता दें कि बिग बॉस के घर में जब पारस और माहिरा के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं, तब आकांक्षा को काफी परेशानी हुई थी। उन्हें पारस का माहिरा के करीब आना पसंद नहीं आया था।

शो के दौरान आकांक्षा ने मीडिया के सामने पारस से जुड़ी कुछ निजी बातें भी शेयर कर दी थीं, जिसके चलते दोनों के रिश्ते और ज्यादा खराब हो गए थे। यहां तक की पारस ने आकांक्षा को बेवकूफ तक कह डाला है। ऐसे में अगर आकांक्षा पारस के स्वयंवर में हिस्सा लेती हैं तो शो में कई ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं। 

 

 

 

 

 

 

Smita Sharma