It's Party Time: 32 साल के हुए पारस छाबड़ा, देर रात माहिरा शर्मा संग यूं किया सेलिब्रेशन

7/11/2022 11:04:10 AM

मुंबई: विवादित रियालिटी शो 'बिग बाॅस 13' सबसे हिट सीजन में से एक माना जाता है। बिग बाॅस के सीजन के हर कंटेस्टेंट ने लोगों के दिलों खास जगह बनाई। ऐसा ही एक नाम है पारस छाबड़ा जिन्होंने खुराफाती दिमाग से  'बिग बॉस' के दिए ज्यादातर टास्क को रद्द कराकर इतिहास रचाया। शो में उनकी सिद्धार्थ-आसिम संग लड़ाई ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। इसके अलावा माहिरा शर्मा संग उनकी केमिस्ट्री को भी लोगों ने खास पसंद किया।

इसके बाद से ही उनके फैंस उन्हें '#पहिरा' क्यूट नाम से बुलाने लगे।दोनों की तस्वीरें हमेशा की चर्चा में रहती हैं। हाल ही में माहिरा और पारस की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर सुर्खियां बटोरी रही हैं।

दरअसल, 11 जुलाई को पारस अपना 32 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। भले ही पारस का जन्मदिन आज हो लेकिन इसका जश्न रविवार रात से शुरू हो गया था।

इस खास दिन को पारस ने माहिरा और अपने कुछ दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। सेलिब्रेशन की कुछ वीडियोज माहिरा ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की जो अब काफी वायरल हो रही हैं।

वीडियो में पारस बर्थडे केक काटती दिख रहे हैं। एक तस्वीर में वह केक के साथ पोज दे रहे हैं।

काम की बात करें तो पारस वैसे तो कई सीरियल्स में काम कर चुके हैं लेकिन उन्हें बिग बॉस से काफी फेम मिला। पारस ने शो के फिनाले तक भी पहुंचे थे लेकिन उन्होंने पैसे लेकर शो को छोड़ दिया। 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @pahira.forever.bb13

Content Writer

Smita Sharma