माहिरा संग ब्रेकअप की खबरों के बीच पारस छाबड़ा ने वृंदावन में खरीदा सपनों का महल, शेयर की ''गृह प्रवेश'' की तस्वीरें

4/8/2023 12:57:47 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'बिग बॉस 13' फेम पारस छाबड़ा ने हाल ही में अपना एक सपना पूरा किया है। पारस हमेशा से अपनी मां के लिए वृंदावन में एक घर खरीदना चाहते थे और उनका यह सपना हकीकत में बदल गया है। एक्टर ने अपने नए घर और गृह प्रवेश की झलकियां सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं।

 

 

पारस छाबड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर गृह प्रवेश की तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में एक्टर मंदिर के सामने पोज दे रहे हैं। अन्य फोटो में पारस की मां ब्लू कलर के सोफे पर अपनी एक दोस्त के साथ बैठी पोज दे रही हैं। जबकि एक तस्वीर में पंडित गृह पूजा करता नजर आ रहा है।

 

इन्हीं तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पारस छाबड़ा का घर बेहद शानदार है। व्हाइट थीम हाउस में ब्लू कलर के काउचेस लुक को क्लासी बना रहे हैं। दीवारों को भी आर्टिस्टिक चीजों से सजाया गया है।

 

इसके अलावा पारस छाबड़ा इन दिनों माहिरा शर्मा से ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। माहिरा और पारस का रिश्ता ‘बिग बॉस 13’ में शुरू हुआ था। दोनों शो के बाद भी गुपचुप तरीके से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, पारस ने इन खबरों पर रिएक्शन दिया कि उनका माहिरा से कोई रिश्ता नहीं था। वहीं माहिरा इस पर चुप्पी साधे हुए हैं।


 

Content Writer

suman prajapati