''बिग बाॅस'' के घर से निकलते ही पारस की दुल्हिनया बनीं माहिरा, व्हाइट गाउन में खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

2/29/2020 10:36:19 AM

मुंबई: रियलिटी  'बिग बॉस 13' अब तक के सभी सीजन में से सबसे सफल सीजन रहा। इस सीजन के सुर्खियों में रहने के कई कारण थे। इस सीजन को दोस्ती के लिए याद किया जाएगा। सलमान खान के शो में  पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा सबसे फेमस कंटेस्टेंट्स में से एक हैं।

दोनों की नजदीकियों ने काफी सुर्खियां बटोरीं। इसी बीच दोनों की कुछ तस्वीरों ने सोशल साइट पर धमाल मचा रखा है। इन तस्वीरों में व्हाइट गाउन में खूबसूरत दिख रही हैं।

वहीं पारस फाॅर्मल कपड़ों में हैंडमस दिख रहे हैं। माहिरा क्रिश्चन दुल्हनिया बने बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों में दोनों की जबरस्त बाॅन्डिंग देखने को मिल रही है।

माहिरा और पारस की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि माहिरा और पारस की ये तस्वीरें दोनों एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के दौरान की हैं। दोनों का म्यूजिक वीडियो जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

बता दें कि दोनों जब बिग बॉस 13 में थे उस दौरान दोनों के अफेयर की भी काफी अफवाहें उड़ी थीं। मगर दोनों ने के घर से बाहर निकलने के बाद अपनी केमिस्ट्री के बारे में बात करते हुए कहा कि दोनों के बीच अब सिर्फ दोस्ती है।

काम की बात करें तो पारस छाबड़ा इन दिनों रियालिटी शो  'मुझसे शादी करोगे' में नजर आ रहे हैं। इस शो में वह अपने लिए दुल्हिनया ढूंढ रहे हैं।

Smita Sharma