पंखुड़ी के जुड़वा बच्चों का हुआ अन्नप्राशन, कुर्ता-पजामा में क्यूट लगे रादित्य..घाघरा चोली में गुड़िया सी दिखी राध्या

1/18/2024 1:04:56 PM

मुंबई: पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोडे इंडस्ट्री के प्यारे कप्लस में से एक हैं। कपल इस समय अपनी पेरेंटहुड लाइफ को एंजाॅय कर रहा है। जुलाई 2023 में पंखुड़ी-गौतम दो प्यारे बच्चों के माता-पिता बने। पंखुड़ी ने एक प्यारे से बेटे रादित्य और बेटी राध्या को जन्म दिया। नन्हें मुन्नों के आने के बाद से ही कपल की जिंदगी उनके आस-पास बस गई।

आए दिन कपल अपने जिगर के टुकड़ों की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करता रहता है हालांकि इस दौरान उन्होंने बच्चों के चेहरे को छिपा कर रखा होता है। वहीं अब कपल ने अपने जिगर के टुकड़ों का अन्नप्राशन किया जिसकी तस्वीरें इस समय चर्चा में हैं।

बच्चों के इस खास दिन पर प्यारे माता-पिता, पंखुड़ी और गौतम व्हाइट आउटफिट में दिखे हालाँकि उनके जुड़वाँ बच्चों ने हर किसी का दिल जीत लिया। रादित्य के बारे में बात करें तो वह व्हाइट पजामा, गुलाबी कुर्ता और नेहरू जैकेट पहने प्यारे लग रहे हैं। वहीं राध्या व्हाइट लहंगा चोली में सजी-धजी हैं जिसके चारों ओर लाल फूल प्रिंट थे। आइए डालते हैं राध्या-रादित्य की तस्वीरों पर एक नजर...

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma