लौट कर फिर ना आने वाले: पंचतत्वों में विलीन पंकज उधास,कलेजे पर पत्थर रख फैमिली ने दी अंतिम विदाई

2/27/2024 6:10:27 PM

मुंबई: भारतीय संगीत और गजल का  आसमान सूना हो गया..एक सुहाना सफर खत्म हो गया। 26 फरवरी की शाम आई मनहूस खबर गजल सम्राट पंकज उधास अब नहीं रहे। वह लंबे समय से बीमार थे और 26 फरवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने 72 की उम्र में अंतिम सांस ली।

एक पल को शायद ये लफ्ज खामोश हो जाएं सुनकर यकीन ना हो पर यही जिंदगी की हकीकत है। वहीं अब पंकज जी के अंतिम संस्कार की तस्वीरें सामने आईं हैं।तस्वीरों में पंकज जी तिरंगे में लिपटे नजर आ रहे हैं।

 

हिंदू श्मशान, वर्ली में पंकज जी को पूरे राज्यकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क में शाम 5 बजे पंचतत्वों में विलीन हो गए। विद्युत शवदाह गृह में पंकज उधास का अंतिम संस्कार किया गया। परिवार वालों ने हाथ जोड़कर अंतिम संस्कार में शामिल हुए तमाम लोगों का शुक्रिया अदा किया।

 

पत्नी और बेटियों को रोता बिलखता छोड़ गए पंकज उधास

पंकज जी के जाने से उनका पूरा परिवार बिखर गया है। गजल सम्राट अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को रोता बिलखता छोड़ गए। हाल ही में पंकज जी की अंतिम यात्रा से उनकी पत्नी और बेटियों की तस्वीरें सामने आईं जिन्हें देख हर किसी का दिल टूट गया। तस्वीरों में एक रोती बिलखती पत्नी को बेटियों का हाथ थाम पति की अंतिम यात्रा में पहुंची। वहीं पिता का साया सिर से उठने के कारण बेटियां भी बिलख बिलख कर रोती। 

बता दें कि पंकज उधास ने 26 फरवरी को सुबह 11 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उन्हें कुछ समय पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कहा जा रहा कि  पंकज उधास को पैंक्रियाज यानी अग्नाशय का कैंसर था। ये बात उन्हें 4 महीनों से पता थी।

पंकज उधास ने बॉलीवुड को कई शानदार गजलें दी हैं। उनका जाना इंडस्ट्री के लिए किसी भारी नुकसान से कम नहीं। एक्टर हो या सिंगर, हर किसी से उनका अटूट रिश्ता रहा है। जब मौत की खबर मिली, तो सभी भौचक्के रह गए कि आखिर ऐसा क्यों हुआ। किसी को भी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा था।

Content Writer

Smita Sharma