दिल तोड़ देने वाली तस्वीरें: पत्नी और बेटियों को रोता बिलखता छोड़ गए पंकज उधास, आंखों में आसूं लिए लाडलियों का हाथ थाम पति को अंतिम विदाई देने निकली फरीदा

2/27/2024 4:26:32 PM

मुंबई: गजल सम्राट पंकज उधास का 26 फरवरी को निधन हो गया। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने 72 की उम्र में अंतिम सांस ली।  आज (27 फरवरी) को हिंदू श्मशान, वर्ली में पंकज जी का अंतिम संस्कार होगा। हाल ही में पंकज जी की अंतिम यात्रा शुरू हुई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

सामने आई तस्वीरों में पंकज जी तिरंगे में लिपटे नजर आ रहे हैं। पंकज जी के जाने से उनका पूरा परिवार बिखर गया है। गजल सम्राट अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को रोता बिलखता छोड़ गए हैं।

हाल ही में पंकज जी की अंतिम यात्रा से उनकी पत्नी और बेटियों की तस्वीरें सामने आईं हैं जिन्हें देख हर किसी का दिल टूट गया है।

 

तस्वीरों में एक रोती बिलखती पत्नी को बेटियों का हाथ थाम पति की अंतिम यात्रा में जाता देखा जा सकता है।

 

वहीं पिता का साया सिर से उठने के कारण बेटियां भी बिलख बिलख कर रो रही हैं। इन तस्वीरों ने हर किसी की आंखों में आसूं ला दिए हैं।

 

हर कोई बस पंकज की के परिवार को इस गम को सहने की हिम्मत दे रहा है। 

बता दें कि पंकज उधास ने 26 फरवरी को सुबह 11 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उन्हें कुछ समय पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कहा जा रहा कि वह कज उधास को पैंक्रियाज यानी अग्नाशय का कैंसर था। ये बात उन्हें 4 महीनों से पता थी।
 

Content Writer

Smita Sharma