आखिरी सफर पर पंकज उधास: तिरंगे झंडे में लिपट घर से निकला गजल सम्राट का पार्थिव शरीर, रोती बिलखती बेटी को देख टूटा सबका दिल

2/27/2024 3:23:34 PM

मुंबई: पंकज उधास अब हमारे बीच नहीं रहीं। सोमवार (26 फरवरी) पंकज उधास ने 72 की उम्र में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज 27 फरवरी को दोपहर 3 से 5 बजे हिंदू श्मशान, वर्ली (मुंबई) लैंडमार्कः ऑपोजिट फोर सीजन्स, डॉ. ई म्यूज़ रोड, वर्ली में होगा। पंकज जी के अंतिम सफर की तैयारी शुरु हो गई। पंकज जी के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लिपेटा गया है।  

पूरे राजकीय सम्मान के लिए पंकज उधास के पार्थिव शरीर को ले जाया जा रहा है। एक ट्रक को व्हाइट फूलों से सजाया गया है।

 

इस ट्रक पर पंकज जीकी एक बड़ी तस्वीर को लगाया गया है जिस पर व्हाइट फूलों का हार चढ़ा है।

 

 

 

रोती बिलखती पंकज उधास की बेटी
 

Content Writer

Smita Sharma