पंकज त्रिपाठी ने की विनीत कुमार की मदद तो एक्टर बोले ''सुल्तान ने वासेपुर में मुझे मारा था, लेकिन असल जिंदगी में जान बचाई''

4/17/2021 11:20:58 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'मिर्जापुर' वेबसीरीज में विलेन बने एक्‍टर पंकज त्रिपाठी  रियल लाइफ में वह बेहद नेकदिल इंसान हैं। हाल ही में उन्होंने तंगहाली से जूझ रहे एक्टर विनीत कुमार सिंह की जिंदगी बचाने का काम किया है, जिसका अब विनीत ने फिल्मी स्टाइल में धन्यवाद किया है।

PunjabKesari

 

दरअसल, बीते शुक्रवार को एक्टर विनीत कुमार सिंह ने अपने फैंस को ट्वीट कर  जानकारी दी थी कि उनका परिवार, दोस्त और वह खुद भी बीमार हैं। कोरोना काल में उन्हें वाराणसी में दवाइयां नहीं मिल रहीं। साथ ही उन्होंने सरकार पर भी तंज कसा था। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनकी मदद की पेशकश की। इसी बीच एक्टर पंकज त्रिपाठी विनीत के ऐसे मुश्किल समय में सहायता के लिए आगे आए। इस बात की जानकारी विनीत कुमार सिंह ने अब खुद ट्वीट कर फैंस को दी है।


विनीत ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'जिन लोगों को संदेह है, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि मेरे परिवार के सदस्य बीमार हैं, कुछ दोस्त भी बीमार हैं और मैं खुद भी बीमार हूं। दवाई मिल गई है। मदद करने के लिए धन्यवाद पंकज त्रिपाठी भाई। मेरे किरदार को सुल्तान ने वासेपुर में गोली मारी थी, लेकिन असल जीवन में गोली (दवाई) भिजवाई है।'

PunjabKesari


बता दें, पंकज त्रिपाठी ने कभी बड़े पर्दे पर विनीत के किरदार यानी दानिश को गोली मार कर उसकी जान ली थी। गैंग्स ऑफ वासेपुर के उसी सीन को याद करते हुए विनीत ने मदद के लिए फिल्मी अंदाज में पंकज त्रिपाठी को शुक्रिया कहा है।  ये भी बता दें कि पंकज और विनीत इसके अलावा फिल्म 'गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल' में एक साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News