नहीं रहे पंकज त्रिपाठी के पिता, 98 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

8/21/2023 3:15:40 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता पंडित बनारस त्रिपाठी का निधन हो गया है। उनके पिता की उम्र 98 साल थी। इस वक्त एक्टर का पूरा परिवार सोक में डूबा हुआ है। वहीं पंकज त्रिपाठी अपने पिता के बेहद करीब थे। बता दें कि उन्होंने अपने पैतृक गांव बेलसंड में आखिरी सांस ली। काम के सिलसिले में पंकज मुंबई में ही रहते थे लेकिन बीच-बीच में अपने पिता से मिलने गांव जरूर जाया करते थे। सोशल मीडिया पर भी वह अक्सर उनके तस्वीरें शेयर किया करते थे। 

Content Editor

Sonali Sinha