नेशनल अवॉर्ड मिलने पर भावुक हुए पंकज त्रिपाठी, पिता को समर्पित किया सम्मान, कहा-वो जिंदा होते तो बहुत खुश होते

8/25/2023 4:15:47 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सिनेमा जगत के सबसे बड़े अवॉर्ड्स 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा हो गई है, जिसमें एक्टर  पंकज त्रिपाठी को फिल्म 'मिमी' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। यह बडी जीत हासिल करने के बाद भी पंकज त्रिपाठी इमोशनल हो गए। इस अवसर पर उन्हें अपने हालिया स्वर्गवास हुए पिता की याद आ गई और कहा कि अब आज वह जिंदा होते तो बहुत खुश होते।

 

दरअसल, पिता के निधन से पंकज त्रिपाठी और उनका पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है। इसी बीच जब उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिलने की खबर मिली, तो एक्टर भावुक हो गए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हर किसी के जिंदगी में कभी खुशी और कभी गम का माहौल आता है। उनके पिता का निधन हो गया था। परिवार में काफी दुखद माहौल था। सभी लोग दुख के घड़ी में पिता के याद कर रहे थे।


अब उनके पिता के आशीर्वाद से श्राद्ध कर्म के बीच में ही 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा कर दी गई। जिसमें उन्हें 'मिमी' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड मिला है। पंकज त्रिपाठी ने इस अवॉर्ड को अपने पिता को समर्पित किया।

पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई विजेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि हर किसी की जिंदगी में खुशी के बाद गम और गम के बाद खुशी आती है। पिता के निधन के बाद छोटे भाई को यह बड़ा पुरस्कार मिलना पिता के पुण्यस्मृति को समर्पित है। आज पिता जी जिंदा होते तो वह भी इस उपलब्धि से खुश होते।

बता दें, पंकज त्रिपाठी ने इससे पहले फिल्म 'न्यूटन' के लिए स्पेशल मेंशन नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता था। हाल ही उन्हें फिल्म 'ओएमजी 2' में देखा गया। फिल्म में पंकज की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News

Recommended News