बिलियर्ड्स चैम्पियन पंकज आडवाणी ने थामा बॉलीवुड सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट सानिया का हाथ, गुरूद्वारे में रचाई शादी

1/8/2021 11:40:59 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. सर्दियों की शुरूआत से ही शादी के सीजन की शुरूआत हो गई थी। पिछले कुछ महीनों से देश में शादियों की खूब धूम मची हुई है। हालांकि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी लगातार एक के बाद एक सेलिब्रेटी की शादी धूम मचा रही है। अब तक कई मशहूर हस्तियां अपने पार्टनर के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। अब हाल ही में बिलियर्ड्स चैम्पियन पंकज आडवाणी ने बॉलीवुड सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट और मेकअप आर्टिस्ट सानिया शददपुरी से शादी रचा ली है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंकज ने बीते बीते बुधवार सानिया शददपुरी का हाथ थामा है। दोनों की शादी मुंबई में हुई है। पंकज और सानिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं।

पंकज ने सानिया के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''6 जनवरी 2021- हमारे एक होने की तारीख़। हमारे नए सफ़र के शुरू होने का जश्न। एक-दूसरे के लिए हम जो प्यार महसूस करते हैं, उसका प्रतिनिधित्व। हम एक-दूसरे के कितने नज़दीक हैं, उस चाहत का एलान। हमेशा के लिए एक होने वाली दो रूहों का मेल।''


वहीं सानिया ने भी शादी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'Hey there, husband.' 


लाइट पीच कलर के जोड़े में कपल बेहद खूबसूरत लग रहा है। दुल्हन अवतार में सानिया गॉर्जियस लग रही हैं।


बता दें कोरोना महामारी के चलते दोनों की शादी में सिर्फ परिवार और क़रीबी रिश्तेदार ही शामिल थे। शादी सांताक्रूज़ में एक गुरद्वारे में हुई है।

 

बताते चलते सानिया शददपुरी अब तक मिर्ज़ापुर 2 फेम हर्षिता गौड़, टीवी स्टार कृतिका कामरा, बिपाशा बसु, तापसी पन्नू, लीज़ा रे और सहर बम्बा का मेकअप कर चुकी हैं।
 
 

suman prajapati