मालदीव में पति संग पंड्या स्टोर फेम शाइनी दोशी का वेकेशन, बिकिनी में टीवी की बहू ने फ्लाॅन्ट की किलर बाॅडी
9/14/2021 2:27:18 PM

मुंबई: सीरियल 'पंड्या स्टोर' फेम शाइनी दोशी इन दिनों काम से ब्रेक लेकर पति लवेश खैरजानी संग मालदीव में वेकेशन एंजाॅय कर रही हैं। शाइनी अपनी इस वेकेशन ट्रिप से कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं।
हमेशा साड़ी में नजर आने वाली शाइनी दोशी का मालदीव में बेहद बोल्ड अंदाज देखने को मिला। तस्वीरों में शाइनी बिकिनी लुक में नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो शाइनी कलर फुल बिकिनी में अपनी टोन्ड बाॅडी फ्लाॅन्ट कर रहे हैं।
वह कभी साइकिल चला रही हैं तो कभी स्वीमिंग पूल में रिलेक्स कर रही हैं। फैंस शाइनी की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि शाइनी ने इसी साल जुलाई में लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड लवेश खैरजानी संग सात फेरे लिए थे। शाइनी की शादी की खबरें उस समय सामने आईं जब उन्होंने अपनी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की थी।
शाइनी और लवेश एक-दूसरे को 3 साल से ज्यादा समय से जानते हैं।दोनों को शाइनी की बेस्ट फ्रेंड और एक्ट्रेस प्रणिता पंडित ने मिलवाया था।
वर्क फ्रंट पर शाइनी दोशी इन दिनों स्टार प्लस के शो पंड्या स्टोर में नजर आ रही हैं। शो में वो लीड कैरेक्टर में हैं। उनके किरदार का नाम धरा है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

CIA प्रमुख विलियम बर्न्स ने बीजिंग में की चीनी नेताओं से मुलाकात

इजरायल-मिस्र सीमा पर गोलीबारी में 3 इजरायली सैनिकों और मिस्र के 1 सैनिक की मौत

ओडिशा रेल हादसा : भारतीय नौसेना ने 43 कर्मियों की मेडिकल टीम भेजी, 1100 से अधिक घायल

Lok Sabha Election: 2024 की तैयारियों में जुटी सपा, अखिलेश ने संभाला मोर्चा...BJP को हराने के लिए बनाई रणनीति