बृजेंद्र काला की अगली फिल्म ''पंचकृति- फाइव एलीमेंट्स'' दिखाएगी देश की समृद्ध परंपराओं और संस्कृति की झलक

7/20/2023 4:22:42 PM

मुंबई। वर्षों से अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता बृजेंद्र काला अगली बार 'पंच कृति- फाइव एलीमेंट्स' नामक एक एंथोलॉजी फिल्म में दिखाई देंगे। इस फिल्म मैं उनके साथ पूर्वा पराग, उमेश बाजपेयी, सागर वाही, सारिका भरोलिया, माही सोनी, कुरांगी नागराज, हरवीर मलिक और रुहाना खन्ना भी शामिल होंगे। यह फिल्म हमारे देश के सामाजिक रूप से जागरूक व्यक्तियों द्वारा बनाई गई एक क्रांतिकारी और पारिवारिक फिल्म है।

फिल्म 'पंचकृति - फाइव एलिमेंट्स' का फिल्मांकन और उसकी कहानी कई मायनों में एक सिनेमाई क्रांति लाएगी। यह पांच अलग-अलग दिलचस्प और बेहतरीन कहानियों पर आधारित है, जो आपस में संबंधित है। इसे चंदेरी जैसे छोटे से शह  की पृष्ठभूमि में स्थापित किया गया है। यह फिल्म एक मिश्रित कहानियों को कहने का एक अनोखा और साहसिक मार्ग है।

इस फिल्म की कहानी विचारोत्तेजक है, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगी। फिल्म निर्माता इसे बेहतरीन एक मनोरंजक फिल्म का उदाहरण मानते हैं। जो भारतीय सांस्कृतिक लोकाचार, इतिहास, विरासत और परंपराओं पर ध्यान केंद्रित करने के साथ साथ राष्ट्र निर्माण में भी सहायक सिद्ध होगी। फिल्म में बड़ी बारीकी के साथ तथ्यों को सही माध्यम से दर्शाया गया है।

अपकमिंग फिल्म 'पंचकृति - फाइव एलिमेंट्स' के प्रचार प्रसार करने का अनूठा तरीका देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है और सबसे विशेष बात यह है कि फिल्म देखने पर मालूम चलेगा कि इसमें दर्शकों के लिए एक सरप्राइज है। दर्शकों की भारी भीड़ के लिए आकर्षक पुरस्कार है जिसका फैसला लकी ड्रा से किया जाएगा। जो किसी भाग्यशाली दर्शक को प्राप्त होगा। निस्संदेह, प्रत्येक स्क्रीनिंग में तीन लकी ड्रा और बम्पर पुरस्कार जीतने का अवसर दर्शकों को प्राप्त होगा जिससे दर्शक अवश्य रोमांचित होंगे।

विजेता को ना केवल एक उपयोगी पुरस्कार प्राप्त होगा बल्कि कुछ पुरस्कार उनकी पहुंच और सोच से ज्यादा आकर्षक होंगे। फिल्म प्रचार प्रसार का यह अनूठा तरीका केवल दर्शकों का ध्यान अच्छे सिनेमा की ओर आकर्षित करना है अन्यथा फिल्म का प्रचार प्रसार करने के लिए अच्छी बजट और बड़े अभिनेता ही काफी होते हैं। प्रोडक्शन हाउस का मूल उद्देश्य भारत के ग्रामीण इलाकों में सिंगल स्क्रीन में नई जान फूंकना भी है। यह प्रयास भारत के विभिन्न क्षेत्रों में सिनेमा की असाधारण प्रतिभा और रचनात्मकता के विकास के लिए एक बहुत जरूरी मंच विकसित करेगा और लोगों को प्रोत्साहित करेगा।

बृजेन्द्र काला कहते हैं कि 'पंचकृति - फाइव एलिमेंट्स' में कई लोकप्रिय और बड़े कलाकार शामिल है। पांच अलग-अलग कहानियों को अनावश्यक तत्वों के बिना, रचनात्मक रूप से एक सकारात्मक पारिवारिक-मनोरंजन फिल्म में एक साथ पिरोया गया है, जो शहरी और ग्रामीण दर्शकों को बेहद पसंद आएगा।

'पंचकृति - फाइव एलिमेंट्स' का निर्माण उबॉन विजन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले हरिप्रिया भार्गव और संजॉय भार्गव द्वारा किया गया है। यह फिल्म मानसून सीज़न में भारत भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माता, निर्देशक और प्रमोटर देशभर में व्यापक स्तर पर कार्य कर रहें हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi


Recommended News

Related News