दूसरी बार मां बनीं 'कयामत' फेम पंछी बोरा, शेयर की बेटे की पहली तस्वीर

10/21/2019 4:51:27 PM

मुंबई: टीवी के पाॅपुलर सीरियल कयामत फेम एक्ट्रेस पंछी बोरा के घर एक बार फिर किलकारियां गूंजी हैं। पंछी  दूसरी बार मां बनी हैं। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद पंछी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर तस्वीर शेयर करते हुए दी हैं।

पंछी ने अपने न्यूलीबॉर्न बेटे की पहली फोटो शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने अपने लाडले का नाम रयानरखा है। बेटे की पहली तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा- 'Ryaan my lil baby!!

बता दें कि पंछी ने साल 2017 में जयदीप के साथ शादी की थी। जय शोबिज इंडस्ट्री से नहीं हैं।  शादी के एक साल बाद इस कपल के घर एक नन्हीं परी का जन्म हुआ था।

दोनों ने अपनी लाली का नाम रियाना रखा था। एक इंटरव्यू में पंछी ने अपनी पहली डिलीवरी को लेकर खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि बेटी के जन्म के दौरान 48 घंटे के लेबर पेन से गुजरना पड़ा था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो पंछी को आखिरी बार सीरियल गंगा में देखा गया था। पंछी को सीरियल कयामत से पॉपुलैरिटी मिली थी। इसमें उनके अपोजिट जय भानुशाली और शब्बीर अहलूवालिया थे। इस शो के अलावा पंछी  'कितनी मस्त है जिंदगी', 'कहीं तो होगा', 'सीआईडी', 'द हिंदू', 'केशव पंडित',' गुमराह' जैसे टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। 

 

Smita Sharma