'पम्मी आंटी के कुरकुरे के बारे में फैलाने वालों को आड़े हाथों लिया'

7/29/2017 11:47:43 AM

मुंबई: अपने तेजतर्रार अंदाज के लिए मशहूर पंजाबी आंटी ने कसम उठाई है कि वह अफवाह उड़ाने वालों को नहीं बख्शने वाली हैं। अपने ताजा वीडियो में पम्मी आंटी को अपने सिगनेचर पिंक ग्लािस और फेसपेक को साथ चाय के साथ खाने वाले अपने कुरकुरे खाते हुए गप्पे हांकते हुए दिखाया गया है। अपने मजाकिया अंदाज में वह अपनी सहेली सरला, जिन्हें हम सरला बेहनजी के नाम से जानते हैं के साथ कुरकुरे में प्लास्टिक पाए जाने की अफवाहों के खारिज कर रही हैं। 

अपने पसंदीदा कुरकुके की हिमायत करते हुए पम्मी विज्ञान के कारण बताती है- "बहनजी तूसी ते फेर वी साइंस पढ़ी है, बेहनजी जेड़ी चीज, विच स्टार्ज होंदा है उन्हें जल के ते काला होना ही हैं। कुरकुरे विच ते दाल, कॉर्न ते चावल ही होंदे हैं ।" ( आप तो साइंस पढ़ी हो और जनती हो कि किस चीज में स्टार्ज होता है वह जलता है। कुरकुके में दाल, कॉर्न और चावल होते हैं। 

इस मौके पर इंडियन स्नैक्स, पेप्सिको इंडिया की मार्केटिंग निर्देशक वाणी गुप्ता ने कहा, "हम सभी पम्मी आंती और उनके मशहूर स्टाइल को प्यार करते हैं। हमारे दर्शकों के साथ उनका गहरा नाता है। वह अपनी हाजिर जवाबी और मजाक से अपनी कहानी बुनती हैं। ये जरुरी है कि उपभोक्ता कुरकुके मसाला मंच की विश्वसनीयता को समझें जिसे 100 प्रतिशत सुरक्षित किचन  के दाल, कॉर्न और चावल से बनाया जाता है ताकि यह एक बेहतरीन स्नैक साबित हो।"