14 साल की उम्र में इस एक्ट्रैस के साथ हुआ गैंग रेप, करना चाहती थी सुसाइड

7/3/2017 11:53:46 AM

मुंबई: अमेरिकन एक्ट्रैस पामेला एंडरसन का 1 जुलाई को बर्थडे था। वह 50 साल की हो गई है। उन्होंने लाइफ में तीन बार शादी की, फिर भी आज वे अकेली हैं। पहली शादी से उनके दो बेटे हैं। इतना ही नहीं 14 साल की उम्र में उनका गैंग रेप हुआ था। इसके बाद उन्होंने सुसाइड तक करने की सोची थी। लेकिन वे इसके लिए हिम्मत नहीं जुटा पाई। पामेला ने अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करवाई हैं, जिसके कारण उनका चेहरा बिगड़ गया है।

पामेला ने अपना मॉडलिंग करियर तब शुरू किया था, जब वे टीनएज थी। उन्होंने मॉडलिंग के साथ कई टीवी शोज और फिल्मों में भी अभिनय किया। 22 साल की उम्र में वे प्लेब्वॉय मैगजीन की कवर गर्ल बनी थीं।

इसके बाद उन्होंने वे कई बार इसी मैगजीन के कवर पर नजर आईं। फरवरी 2016 में इस मैगजीन के इश्यू लिए उन्होंने न्यूड पोज दिए थे। वे एक्ट्रैस, मॉडल, टेलीविजन प्रोड्यूसर, एक्टिविस्ट और लेखक हैं।