'पलटन' का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज, देशभक्ति की भावना भर देगा ये गाना

8/14/2018 12:31:13 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की फिल्म पलटन का टाइटल ट्रैक हाल ही में लिसीज किया। पलटन के इस टाइटल सॉन्ग में भारतीय सेना के देशभक्ति से भरे जज्बातों को दिखाया गया है। गाने में वंदे मातरम को भी शामिल किया गया है जो इसे सुनने वालों के मन में देशभक्ति का जज्बा पैदा कर देता है। गाने के जरिए यह भी दिखाने की कोशिश की गई है कि भारतीय सेना किस तरह एकजुट रहकर हमेशा देश की सीमाओं की सुरक्षा में लगी रहती है। 

 

 

 

इस गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। इसे दिव्य कुमार, इरफान, आदर्श और खुदा बख्श जैसे सिंगर्स ने गाया है। फिल्म में जैकी श्रॉफ, सोनू सूद, अर्जुन रामपाल, गुरमीत चौधरी, हर्षवर्धन राणे, सिद्धार्थ कपूर जैसे कई दमदार एक्टर्स हैं। साथ सेना पर लड़ रहे इन जवानों को हिम्मत देती उनकी पत्नियों के किरदार में ईशा गुप्ता, सोनल चौहान, दीपिका कक्कड़ और मोनिका गिल जैसी एक्ट्रेसेस नजर आएंगी। फिल्म 7 सितंबर को रिलीज की जाएगी।

Neha