व्हाइट क्रॉप टॉप और येलो डेनिम जींस में पलक तिवारी का हॉट लुक, कैमरे के सामने दिए दिलकश पोज

7/10/2021 4:18:24 PM

मुंबई. एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। पलक फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में पलक ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं। 


तस्वीरों में पलक ने येलो अंडरगारमेंट्स के साथ व्हाइट क्रॉप टॉप और येलो डेनिम जींस में नजर आ रही है। इसके साथ पलक ने शूज पहने हुए हैं। मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स और शेड्स से पलक ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

इस लुक में पलक हॉट लग रही है। पलक कैमरे के सामने दिलकश अंदाज में पोज दे रही है। फैंस इन तस्वीरों पर फिदा हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं। 


काम की बात करें तो पलक बहुत जल्द फिल्म 'रोजी- द सैफ्रॉन चैप्टर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। इस फिल्म में पलक के साथ अरबाज खान और मल्लिका शेरावत नजर आएंगे। विशाल मिश्रा ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है और विवेक ओबेरॉय, प्रेरणा वी अरोड़ा ने प्रोड्यूस किया है।

Content Writer

Parminder Kaur