हम सिर्फ फ्रेंड्स..इब्राहिम संग डेटिंग की खबरों पर पलक का रिएक्शन, चेहरा छिपाने पर बोलीं- मां से छिप रही थी क्योंकि मैंने उन्हें झूठ बोला था

4/20/2022 2:01:21 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की तरह ही उनकी बेटी पलक तिवारी भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। कभी म्यूजिक वीडियो में उनका डांस तो कभी उनका लुक फैंस को खूब पसंद आता है। वहीं पिछले महीनों पलक तिवारी एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान संग देर रात आउटिंग को लेकर भी खूब सुर्खियों में आई थीं। यूजर्स दोनों को एक साथ देख उनकी रिलेशनशिप के कयास लगाने लगे थे। वहीं काफी दिनों बाद अब पलक ने उन सब खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और बताया कि वह इब्राहिम संग स्पॉट होने के दौरान क्यों अपना चेहरा छिपा रही थीं।

PunjabKesari

 

हाल ही में सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में पलक तिवारी ने बताया कि वह और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम दोनों सिर्फ अच्छे फ्रेंड्स हैं। वह सब अटकलें थीं और इसलिए मैंने उन पर कोई ध्यान नहीं दिया। हम सिर्फ बाहर गए और कैमरे में कैद हो गए। यह सब वहीं खत्म हो गया था। बस यही था। 
 

PunjabKesari


उन्होंने कहा, असल में, वहां सिर्फ हम ही नहीं थे। हम सब ग्रुप के साथ थे। लेकिन यह इस तरह कैप्चर हो गए। यह एक कहानी थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया, बस यही था।"

PunjabKesari


मीडिया को देख चेहरा छिपाने वाली बात पर पलक ने कहा कि मेरी मां मुझे पैप तस्वीरों के जरिए ट्रैक करती रहती हैं। उस रात मैंने मां से झूठ बोला था। मैंने उन्हें कहा था कि वह एक घंटे में घर आ जाएंगी। मैं बांद्रा में थी। मैंने उन्हें बोला था कि मम्मी यहां बहुत ट्रैफिक है। मैं घर लौट ही रही हूं और उन्होंने कहा था कि ठीक है। तभी फोटोज सामने आ गईं। और दूसरा पेपराजी आ गए तो मैंने कहा 's**t s**t s**t  मेरी मां मुझे देख लेंगी और कहेंगी तुम bl***y झूठी हो। मैं ऐसी हूं, सॉरी।' मैंने अपना चेहरा श्वेता तिवारी से छुपाया था, किसी और से नहीं।"

 

पलक ने इब्राहिम के बारे में आगे बताया कि हम अच्छे फ्रेंड्स हैं। वह बहुत अच्छा लड़का है। हम कभी-कभी बात करते हैं और बस इतना ही है।

 

 


पलक ने बताया कि वह बहुत सिंगल हैं, क्योंकि उन्होंने महसूस किया है कि लड़के बहुत ज्यादा हैं।

 


वहीं काम की बात करें तो पलक तिवारी इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी कर रही हैं। वह विशाल मिश्रा की हॉरर-थ्रिलर रोज़ी द केसर चैप्टर में विवेक ओबेरॉय के साथ नजर आएंगी। फिल्म में मल्लिका शेरावत और अरबाज खान भी हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News