शादी के 4 दिन बाद ही काम पर लौटीं पलक, रेड लिपस्टिक..खुुले बाल..सिंपल लुक में भी खूबसूरत दिखीं नई नवेली दुल्हन

11/10/2022 2:09:32 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 6 नवंबर को आशिकी 2 की जोड़ी-सिंगर पलक मुच्छल और म्यूजिक डायरेक्टर मिथुन शादी के बंधन में बंध गए। कपल की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। वहीं शादी के चार दिनों बाद ही पलक मुच्छल काम पर लौट आई हैं। इसे लेकर उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

PunjabKesari


पलक मुच्छल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'शादी के बाद पहली रिकॉर्डिंग।' तस्वीर में सिंगर रिकॉर्डर के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इस दौरान नई नवेली दुल्हन का सिंपल अंदाज देखने को मिल रहा है। ब्लू सूट में पलक खुले बाल और रेड लिपस्टिक से अपने लुक को कंप्लीट किए दिख रही हैं। सिंपल लुक में भी वह काफी खूबसूरत लग रही हैं।

 

 

बता दें, पलक और मिथुन साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म आशिकी-2 के गाने से काफी हिट हुए थे। इसमें गाए गाने (आशिकी तुम ही हो.. और चाहूं मैं या न) ने दोनों को रातों-रात प्रसिद्धि दिला दी। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी और दोनों एक-दूसरे को डेट कर करने लगे। अब कपल 6 नवंबर को सात फेरे लेकर सदा-सदा के लिए एक दूसरे के हो गए हैं।  

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News