दिन शगना दाः भाई ने प्यार से बहना पलक के गालों पर लगाई हल्दी, फ्लोरल ज्वेलरी और पीले लहंगे में बेहद सुंदर दिखीं होने वाली दुल्हन

11/5/2022 1:14:18 PM

मुंबई. बॉलीवुड की मशहूर सिंगर पलक मुच्छल के घर महज एक दिन बाद यानी 6 नवंबर को शहनाइयां बजने वाली हैं। सिंगर के घर में बीते शुक्रवार से वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। कल पलक की मेहंदी सेरेमनी थी और आज सिंगर को हल्दी लग गई है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari
 

 

पलक की हल्दी सेरेमनी में पहुंची 90 के दशक की एक्ट्रेस शीबा ने हाल ही में फंक्शन की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "टीम ब्राइड #PalMit #haldiceremony।" 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sheeba Akashdeep Sabir (@simplysheeba)


हल्दी सेरेमनी में गोल्डन सूट में पहुंची और सिंगर के फंक्शन एंजॉय करती नजर आ रही हैं।

 

 

PunjabKesari

 

वीडियो में वह पलक को हल्दी लगाती और उनके साथ पोज देती भी नजर आ रही हैं। 

PunjabKesari


दूसरी तरफ होने वाली दुल्हन फ्लोरल ज्वेलरी के साथ येलो लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Palak Muchhal (@palakmuchhal3)


बता दें, पलक मुच्छल कल यानी 6 नवंबर को म्यूजिक डायरेक्टर मिथुन संग सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध जाएंगी। सिंगर को दुल्हन के लुक में देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News