पलक मुच्छल के हाथों पर लगी सजना के नाम की मेहंदी, ब्लू लहंगे में सजी सिंगर के चेहरे पर खूब दिखा शादी का ग्लो

11/5/2022 11:00:13 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर प्लेबैक सिंगर पलक मुच्छल जल्द ही म्यूजिक डायरेक्टर मिथुन दुल्हनिया बनने जा रही हैं। कपल 6 नवबंर को 7 फेरे लेने जा रहा है। शादी के दो दिन पहले ही दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन्स की शुरुआत हो गई है। बीते शुक्रवार पलक की मेहंदी सेरेमनी हुई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


मेहंदी सेरेमनी के लिए पलक ने ब्लू कलर का लहंगा पहना है जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

 

इस लुक को उन्होंने हैवी नेकलेस, इयरिंग्स और खुले बालों के साथ कंप्लीट किया है। पलक के चेहरे पर शादी का खूब ग्लो दिख रहा है।


तस्वीरों में होने वाली दुल्हन अपने हाथों में हंसते हुए पिया के नाम की मेहंदी लगवा रही हैं। इस दौरान उनकी सहेलियां और फैमिली मेंबर्स उनके अगल-बगल में बैठे दिखाई दे रहे हैं।

 

अन्य तस्वीरों में वह अपने मम्मी-पापा और भाई के साथ जबरदस्त पोज देती नजर आ रही हैं।

 

 

फूलों की डेकोरेशन के बीच सिंगर ने कैमरे के सामने भी कई पोज दिए। हसीना की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरों को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

 


बता दें, पलक मुच्छल की शादी इंदौर में हो रही है। शादी के बाद वह मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन देंगी जिसमें कई बड़े स्टार्स शामिल होंगे।


रिपोर्ट्स के मुताबिक पलक और मिथुन 9 साल से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते की भनक नहीं लगने दी। दोनों ने आशिकी 2 में साथ काम किया था और इनकी जोड़ी ने मिलकर कई हिट्स दिए। अब यह कपल जल्द ही एक दूजे का हाथ थामने जा रहा है।


 

Content Writer

suman prajapati