पलक ने करवाया ट्रेडिशनल फोटोशूट, गॉर्जियस लुक कर देगा मदहोश

9/20/2018 5:04:18 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में पलक ने एक फोटोशूट करवाया।

 

 

यह फोटोशूट उन्होंनें गणेश चतुर्थी के मौके पर करवाया। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में पलक ओरेंज कलर की चोली के साथ रेड कलर का लहंगा पहने ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

 

 

बता दें कि  पलक सोशल मीडिया पर काफी एक्ट‍िव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फैंस की संख्या भी लाखों में है। पलक अपनी मां श्वेता तिवारी की ही तरह बेहद खूबसूरत है। पलक का फैशन सेंस और स्टाइल स्टेटमेंट किसी बॉलीवुड हीरोइन से कम नहीं है।

 

 

 

 

 

 

 

Neha