Video: 'जय हिंद' लिखने पर पाकिस्तानी महिला ने प्रियंका को कहा 'Hypocrite', एक्ट्रेस ने जवाब देकर बोल

8/11/2019 1:34:18 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी निजी जिंदगी और प्रोफेशनल लाइफ में बखूबी से बैलेंस बनाकर चलती हैं। कई मौकों पर प्रियंका को इसे लेकर ट्रोल करने की कोशिश भी की जाती है हालांकि प्रियंका कूल रहकर करारा जवाब देती हैं। ऐसा ही कुछ एक बार फिर देखने को मिला। दरअसल, शनिवार को प्रियंका लॉस एंजेलिस के ब्यूटीकॉल इवेंट में पहुंची।

 

इस लाइव इवेंट में एक पाकिस्तानी महिला ने उन पर निशाना साधने की कोशिश की लेकिन पीसी ने उस सिचुएशन को बड़ी खूबसूरती से हैंडल किया। लड़की प्रियंका पर इस बात के लिए भड़क रही थी कि उन्होंने मार्च के महीने में एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने भारतीय सेना की तारीफ की थी।

PunjabKesari,प्रियंका चोपड़ा इमेज,प्रियंका चोपड़ा फोटो,प्रियंका चोपड़ा पिक्चर

लड़की ने प्रियंका के यूनाइटेड नेशन्स गुडविल एंबैसडर होने और उनके विवादित ट्वीट पर सवाल उठाए। बता दें कि प्रियंका ने अपने ट्वीट में सिर्फ इतना लिखा था- 'जय हिंद (भारत अमर रहे)।' 

PunjabKesari,प्रियंका चोपड़ा इमेज,प्रियंका चोपड़ा फोटो,प्रियंका चोपड़ा पिक्चर

इसी पर ट्वीट पर पाकिस्तानी महिला ने प्रियंका से सवाल पूछा कि 'आप शांति के लिए संयुक्त राष्ट्र की सद्भावना अंबेसडर हैं और आप पाकिस्तान में परमाणु युद्ध को प्रोत्साहित कर रही हैं। एक पाकिस्तानी के रूप में, लाखों लोगों ने, मेरे जैसे लोगों ने आपका समर्थन किया है।' महिला बोल रही होती हैं कि तभी उनका माइक थोड़ी देर के लिए बंद हो जाता है तब प्रियंका उनसे कहती हैं- 'हां आप कहिए मैं आपको सुन रही हूं।'

 

PunjabKesari,प्रियंका चोपड़ा इमेज,प्रियंका चोपड़ा फोटो,प्रियंका चोपड़ा पिक्चर

महिला के सवाल पर प्रियंका बिल्कुल शांत अंदाज में कहती हैं-'पाकिस्तान में मेरे कई दोस्त हैं और मैं भारत से हूं। युद्ध कोई ऐसी चीज नहीं है जिसका मैं समर्थन करती हूं लेकिन मैं देशभक्त हूं। मुझे खेद है कि अगर मैं उन लोगों की भावनाओं को आहत करती हूं जो मुझे प्यार करते हैं।' प्रियंका आगे कहती हैं कि 'मुझे लगता है कि हम सभी के लिए एक बीच का रास्ता भी है। जिस पर हम सभी को चलना होगा। ठीक वैसे ही जैसे आप भी करते हैं। जिस तरह से आप अभी मेरे पास आए थे। आप इस तरह चिल्लाओ मत। हम सभी प्यार के लिए यहां हैं।' 

PunjabKesari,प्रियंका चोपड़ा इमेज,प्रियंका चोपड़ा फोटो,प्रियंका चोपड़ा पिक्चर

इवेंट में बात करते हुए, प्रियंका ने महिलाओं के बारे में आगे कहा कि 'हम एक दूसरे के लिए जितना अधिक अवसर पैदा करेंगे, उतना ही अधिक महिलाओं के बीच घनिष्ठता बढ़ेगी। हम दुनिया की आबादी का 50 प्रतिशत हैं, हमें हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व करने की आवश्यकता है। हमें सत्ता के पदों पर, एक-दूसरे द्वारा सशक्त होने की आवश्यकता है।'

PunjabKesari,प्रियंका चोपड़ा इमेज,प्रियंका चोपड़ा फोटो,प्रियंका चोपड़ा पिक्चर
 
काम की बात करें तो प्रियंका हॉलीवुड स्टार मिंडी कलिंग के साथ एक हॉलीवुड कॉमेडी फिल्म में काम कर रही हैं। इसके अलावा जल्द ही बाॅलीवुड में वापसी कर रही हैं। प्रियंका सोनाली बॉस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News