लता दीदी के निधन से पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी शोक की लहर, इमरान के मंत्री फवाद बोले- ''वे सुरों की रानी थीं, उनके जैसा कोई नहीं''

2/6/2022 1:51:37 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. भारत की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर जिन्होंने न सिर्फ देश में ही अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाया, बल्कि विदेश में भी लोगों को अपने स्वर से दीवाना बनाया। यही वजह है कि उन्हें स्वर कोकिला और सुरों की मल्लिका भी कहा जाने लगा। आज उनके निधन से देश-विदेश शोक की लहर है। लोग सोशल मीडिया के जरिए लता दीदी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान ने भी लता मंगेशकर के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

 

पकिस्तान के सूचना प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने पोस्ट शेयर कर लिखा, 'एक महान शख्सियत नहीं रहीं। लता मंगेशकर सुरों की रानी थीं जिन्होंने दशकों तक संगीत की दुनिया पर राज किया। संगीत जगत में उनके जैसा कोई न था। उनकी आवाज आने वाले समय में भी लोगों के दिलों पर राज करती रहेगी।'

 

 

नेता प्रतिपक्ष शहबाज शरीफ ने शोक जताते हुए लिखा, 'लता मंगेशकर के निधन से संगीत की दुनिया ने एक ऐसी गायिका खो दी है, जिसने अपनी सुरीली आवाज से पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध किया है। मेरी पीढ़ी के लोग उनके खूबसूरत गीतों को सुनकर बड़े हुए हैं, जो हमेशा हमारी स्मृति का हिस्सा रहेंगे। भगवान उसकी आत्मा को शांति दे।'

 

 

वहीं उनके अलावा पाकिस्तान से गायिका के कई फैंस ने उनके निधन पर शोक जताया।

Content Writer

suman prajapati