फोटोशूट के दौरान विराट संग पाखी का लिपलाॅक, हाथों में मेहंदी...फूलों से बनी ज्वेलरी..येलो आउटफिट में कुछ यूं सजी ऐश्वर्या

2/22/2022 5:01:37 PM

मुंबई: 'गुम है किसी के प्यार में' फेम नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा बीते साल शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद से ही ऐश्वर्या और नील अपनी खूबसूरत तस्वीरों के जरिए फैंस को कपल गोल देती नजर आती है।

हाल ही में ऐश्वर्या ने कुछ तस्वीरें शेयर की जो इस समय चर्चा का विषय है। तस्वीरों में ऐश्वर्या खूबसूरत अंदाज में पति नील के साथ जबरदस्त अंदाज में पोज दे रही हैं।

लुक की बात करें तो ऐश्वर्या येलो कलर के सूट में बला की खूबसूरत लग रही हैं। मांग में सिंदूर, हाथों में लगी मेहंदी, मिनिमल मेकअप उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है।

उन्होंने फूलों से बनी ज्वेलरी पहन रखी है। हेयरस्टाइल की बात करें तो ऐश्वर्या ने बालों को हाफ ओपन रखा है। वहीं नील येलो कुर्ते में हैंडसम लग रहे हैं। 
तस्वीरों में कपल एक-दूजे में खोया दिख रहा है। फैंस नील-ऐश्वर्या की तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

नील और ऐश्वर्या ने  30 नवंबर को मध्यप्रदेश के उज्जैन में सात वचन लेकर एक-दूजे का हुआ। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma