Bedroom Romance: विराट की बाहों में लिपट प्यार में डूबी दिखीं पाखी, ऐश्वर्या ने शेयर की फर्स्ट नाइट की तस्वीरें!

12/5/2021 10:49:55 AM

मुंबई: 'गुम है किसी के प्यार में' फेम नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा हाल ही में शादी के बंधन में बंधे। कपल 30 नवंबर को मध्यप्रदेश के उज्जैन में सात वचन लेकर एक-दूजे का हुआ। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। शादी के बाद नील और ऐश्वर्या ने मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया, जहां पर दिग्गज एक्ट्रेस रेखा को देखकर सबकी आंखें फटी की फटी रह गईं।

वहीं अब इस न्यूलीवेड कपल की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं  जिसमें दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये उनकी फर्स्ट नाइट की तस्वीरें हैं।

कपल के बेडरूम रोमांस की ये तस्वीरें इस समय चर्चा का विषय बनी हुईं हैं। सामने आईं तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए हैं। एक तस्वीर में नील अपनी खूबसूरत पत्नी के माथे पर किस कर रहे हैं।

वहीं एक तस्वीर में ऐश्वर्या अपने प्यार नील की बाहों में लिपटी दिख रही हैं।ऐश्वर्या शर्मा ने इन तस्वीरों के साथ एक प्यारा सा कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा है, ‘जरा जरा।’ इसके साथ एक्ट्रेस ने एक हार्ट इमोजी भी लगाया है। ऐश्वर्या और नील की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

गौरतलब है कि गुम है क‍िसी के प्‍यार में’ नील आईपीएस व‍िराट का और ऐश्‍वर्या पत्रलेखा का क‍िरदार निभा रही हैं।  शुरुआत में व‍िराट और पत्रलेखा एक-दूसरे से प्‍यार करते हैं, लेकिन हालात के चलते पाखी की शादी व‍िराट के बड़े भाई सम्राट से हो जाती है। वहीं विराट की लाइफ में सई आ जाती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neil Bhatt/अ‌‌‍दाकार (@bhatt_neil)

रील लाइफ में भले ही पाखी को व‍िराट का प्‍यार नहीं मिल सका लेकिन असल ज‍िंदगी में अब ऐश्‍वर्या हमेशा-हमेशा के लिए नील की हो गईं हैं। हमारी तरफ से इस न्यूलीवेड कपल को उनकी नई जिंदगी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। 

Content Writer

Smita Sharma