बैकेलेस चोली और माथे पर बड़ा-सा मांग टीका चौदवी का चांद बन ''पाखी'' ने करवाया फोटोशूट,Mrs. Bhatt की इन तस्वीरों ने लूटी महफिल

4/20/2022 11:36:05 AM

मुंबई: 'गुम है किसी के प्यार में' की पाखी यानि एक्ट्रेस  ऐश्वर्या शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में ऐश्वर्या ने कुछ तस्वीरें शेयर की जो फैंस के दिलों पर कहर ढा रही हैं।

PunjabKesari

इन तस्वीरों में ऐश्वर्या चौदवीं का चांद बन कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। लुक की बात करें नील की दुल्हनिया ब्लू कलर के लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही हैं। मिनिमल मेकअप उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है।

PunjabKesari

इसके साथ ही नेकलेस, झुमके,चूड़ियां उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। हेयरस्टाइल की बात करें तो ऐश्वर्या ने बालों की पोनी बना रखी हैं। तस्वीरों में ऐश्वर्या इठलाते बलखाते हुए पोज दे रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

ऐश्वर्या ने 30 नवंबर को मध्यप्रदेश के उज्जैन में नील भट्ट संग सात फेरे लिए थे।  दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। शादी के बाद नील और ऐश्वर्या ने मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया, जहां पर दिग्गज एक्ट्रेस रेखा ने शिरकत की थी। 

PunjabKesari

नील और ऐश्वर्या की मुलाकात शो गुम हो किसी के प्यार में हुई थी। शो की शुरुआत में नील-ऐश्वर्या ने लवर की भूमिका निभाई थी। वहीं अब ये दोनों शो में देवर-भाभी के किरदार में हैं। 

PunjabKesari

काम की बात करें तो ऐश्वर्या गुम हो किसी के प्यार में के अलावा पति नील संग रियालिटी शो स्मार्ट जोड़ी में नजर आ रही हैं। 

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News