मांग में सिंदूर..हाथों में मेहंदी..रेड साड़ी चौदवी का चांद बन पाखी ने विराट संग दिए पोज, ऐश्वर्या-नील की तस्वीरों ने लूटी महफिल

2/10/2022 3:30:02 PM

मुंबई: 'गुम है किसी के प्यार में' फेम नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा बीते साल शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद से ही ये कपल अपने पोस्ट के जरिए फैंस को कपल गोल देती नजर आती है। हाल ही में ऐश्वर्या ने कुछ तस्वीरें शेयर की जो फैंस के दिलों पर कहर ढा रही हैं।

वह चौदवीं का चांद बन पति नील के साथ जबरदस्त अंदाज में पोज दे रही हैं। लुक की बात करें नील की दुल्हनिया रेड एंड गोल्डन कलर की बनारसी साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं।

मांग में सिंदूर, हाथों में लगी मेहंदी, मिनिमल मेकअप उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है। इसके साथ ही गोल्ड नेकलेस, झुमके,लाल चूड़ियां उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।

 हेयरस्टाइल की बात करें तो ऐश्वर्या ने बालों का बन बनाकर उस पर रेज गजरा लगाया है। वहीं नील कुर्त में हैंडसम लग रहे हैं। तस्वीरों में कपल एक-दूजे में खोया दिख रहा है। फैंस नील-ऐश्वर्या की तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

नील और ऐश्वर्या ने  30 नवंबर को मध्यप्रदेश के उज्जैन शादी रचाई थी।

कपल सात वचन लेकर एक-दूजे का हुआ। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। शादी के बाद नील और ऐश्वर्या ने मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया, जहां पर दिग्गज एक्ट्रेस रेखा ने शिरकत की थी। 

 

Content Writer

Smita Sharma